श्रावण मास में मैहर (गढ़वाल) समाज का हरियाली महोत्सव आयोजित

खंडवा। मैहर (गढ़वाल) समाज कल्याण परिषद् क्षेत्रीय महिला प्रकोष्ठ, खंडवा द्वारा श्रावण मास के अवसर पर मधुवन होटल में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, पार्षद श्रीमती रोशनी गोलकर और पार्षद श्रीमती मोनिका बजाज शामिल हुईं।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य, झूला खेल और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हुए भगवान शिव-पार्वती की आराधना की और अपने सुहाग की रक्षा एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा सुहाग सामग्री का वितरण भी किया गया। समाज की संरक्षक आशा राजेश गढ़वाल, उपाध्यक्ष श्रीमती भारती राजेश गढ़वाल, सचिव श्रीमती अंजू मुकेश, कोषाध्यक्ष श्रीमती रुखमणी दिनेश गढ़वाल और संयुक्त सचिव श्रीमती बुलबुल सुमित सूर्यवंशी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में समाज की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी संतोष वामने ने उपस्थित सभी मातृशक्तियों का आभार व्यक्त किया। हरियाली महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर श्रावण मास की परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
Read Next
खंडवा 


खंडवा 
खंडवा 

