लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : चार बाइक बरामद. एक आरोपी गिरफ्तार. कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

खण्डवा। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खण्डवा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चार वाहन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव वारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा लगातार वाहन चेकिंग और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी दौरान 15 अगस्त 2026 को लोहरी नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल क्रमांक MP12ZH0684 लेकर पहुंचा। पुलिस द्वारा वाहन के दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने तीन अन्य वाहन चोरी करना भी कबूल किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे क्वार्टर, सियाराम चौक के पास से तीन अन्य चोरी के वाहन बरामद किए। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम पिता मोहल कलाडे, उम्र 20 वर्ष, निवासी छोटा बोरगांव, थाना पदमनगर, जिला खण्डवा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

बरामद वाहन

हीरो होंडा मोटरसाइकिल MP12ZH0684 — कीमत करीब 70 हजार रुपये

एचएफ डीलक्स MP12MW8495 — कीमत करीब 30 हजार रुपये

हीरो स्प्लेंडर MP12MH3613 — कीमत करीब 30 हजार रुपये

बिना नंबर की ई-बाइक स्कूटी — कीमत करीब 30 हजार रुपये

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य, सउनि मनोज सोनी सहित पुलिसकर्मी पंकज सोलंकी, अनुराग सिंह, पंकज साहू, सहुल सिंह, आलेस, रुपेश बावले, संतोष एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में खंडवा में कैंडल मार्च, कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन
August 16, 2026
खंडवा
खंडवा: नागचुन तालाब पर महापौर अमृता अमर यादव ने किया जल देवी पूजन, जल संरक्षण का लिया संकल्प
August 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘एक शाम देशभक्तों के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने, सद्भावना मंच ने लहराया तिरंगा
August 16, 2026
खंडवा
श्रमिक हितों की मांगों को लेकर 17 अगस्त को खंडवा में भारतीय मजदूर संघ का आंदोलन
August 16, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मुस्तैद
August 16, 2026
खंडवा
खंडवा: तुलसी उद्यान का काम पूरा, तुलसी पुण्य उत्सव समिति ने विधायक कंचन तन्वे का जताया आभार
August 16, 2026
खंडवा
खंडवा: कार निकालने पहुंचा ट्रैक्टर, कीचड़ में खुद फंसा,जेसीबी ने दोनों को निकाला बाहर
August 16, 2026
खंडवा
खंडवा: बामंदा के नीमढाना में स्पीड ब्रेकर की मांग, आए दिन हादसों से ग्रामीण परेशान
August 16, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर से मेटावल तक 107 KM की डाक कांवड़, महज 4 घंटे 10 मिनट में पूरी हुई यात्रा
August 16, 2026
खंडवा
खंडवा: कोहदड़ से महादेवगढ़ पहुंची भव्य कावड़ यात्रा, भोलेनाथ के अभिषेक की आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
August 16, 2026