ओंकारेश्वर से मेटावल तक 107 KM की डाक कांवड़, महज 4 घंटे 10 मिनट में पूरी हुई यात्रा
मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर से मेटावल तक निकली डाक कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों ने आस्था और भक्ति के साथ एक नया उत्साह देखने को मिला। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से पवित्र जल लेकर कांवड़ियों ने मितावल के लिए यात्रा शुरू की।
करीब 107 किलोमीटर लंबी इस डाक कांवड़ यात्रा को शिवभक्तों ने महज 4 घंटे 10 मिनट में पूरा किया। यात्रा के दौरान कांवड़िए लगातार आगे बढ़ते रहे और रास्तेभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
लंबी दूरी और कम समय में यात्रा पूरी करने को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। ओंकारेश्वर से लेकर मेटावल तक रास्ते में श्रद्धालुओं ने भी कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
श्रावण माह में निकली इस डाक कांवड़ यात्रा ने एक बार फिर शिवभक्ति और आस्था की अद्भुत मिसाल पेश की। 107 किलोमीटर का सफर महज 4 घंटे 10 मिनट में पूरा कर शिवभक्तों ने भोलेनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण का परिचय दिया।
Read Next




खंडवा
खंडवा 


