लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा क्राइम अपडेट: 24 घंटे में अपहरण, दहेज प्रताड़ना, सड़क हादसे और आबकारी के 18 मामले दर्ज, हरसूद निवासी युवक की मौत

खंडवा जिले से बड़ी खबर… पिछले 24 घंटे में जिलेभर में अपराधों की लंबी सूची सामने आई है। अपहरण, दहेज प्रताड़ना, सड़क हादसे, मारपीट, चोरी और अवैध शराब के कुल 18 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हरसूद निवासी एक युवक की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

सबसे पहले बात मोघट रोड थाना क्षेत्र की… यहां ग्राम बड़गांव भीला से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किशोर देर रात घर से गायब हुआ और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मोघट रोड थाना क्षेत्र से ही दूसरी घटना सामने आई है। रमा कॉलोनी निवासी रामचंद्र राठौर ने बादशाह कॉलोनी निवासी संजय आहूजा उर्फ राजू पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने का दबाव बनाया गया, विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ और घूंसे मार दिए।

अब बात पंधाना थाना क्षेत्र की… यहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम डोंगरगांव से दो महिलाओं के कब्जे से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पंधाना से ही एक घरेलू विवाद का मामला भी सामने आया है। एक महिला ने अपने पति अभिषेक उर्फ अब्बु सोने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि स्कूल फीस के लिए पैसे मांगने पर विवाद हुआ और पति ने हमला कर दिया।

अब चलते हैं छैगांवमाखन… यहां इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार एक अज्ञात ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा आयशर वाहन ट्रक से जा टकराया। हादसे में चालक दिलीप बारेला घायल हो गया।

छैगांवमाखन पुलिस ने ग्राम भोजाखेड़ी में कार्रवाई करते हुए पवन कोठारे के कब्जे से 70 क्वार्टर देशी शराब जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अब बात नर्मदानगर थाना क्षेत्र की… ग्राम मोहना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी हुई है। अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपए कीमत के 8 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

महिला थाना खंडवा में दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। एक महिला की शिकायत पर उसके पति राज उर्फ राजकुमार बिरदे, ससुर सोहनलाल और सास रेखाबाई के खिलाफ केस कायम किया गया है। आरोप है कि दहेज में कम सामान लाने की बात कहकर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

अब बात हरसूद की… सड़क हादसे में घायल नया हरसूद निवासी 39 वर्षीय आशीष सगर की इंदौर एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा जिलेभर में कई अन्य सड़क हादसों के मामले भी दर्ज हुए हैं, जिनमें लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अलग-अलग थानों में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी, जुआ-सट्टा और लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में भी केस दर्ज किए हैं।

कुल मिलाकर खंडवा जिले में पिछले 24 घंटे अपराध और हादसों के नाम रहे। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

अगर आप खंडवा और मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर जरूर करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
पंचायत के कामों पर उठे सवाल, जांच की मांग।
September 17, 2026
खंडवा
खंडवा : करोड़ों की लागत से बना अंडर ब्रिज बना मुसीबत, 2 फीट पानी में डूबा रास्ता।
September 17, 2026
खंडवा
खंडवा में ऋषि पंचमी को लेकर महिलाओं ने किया व्रत. परिवार की सुख समृद्धि के लिए की कामना।
September 17, 2026
खंडवा
खंडवा : करोड़ों की लागत से बना अंडर ब्रिज बना मुसीबत, 2 फीट पानी में डूबा रास्ता।
September 17, 2026
खंडवा
‘‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस की तैयारी, खंडवा से 10 हजार लोग जाएंगे इंदौर. बड़ी तैयारी
September 16, 2026
खंडवा
“एनक्वास” की टीम ने शनिवार को भी जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण।
September 12, 2026
खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026