खंडवा: 30 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, प्रधान आरक्षक रफीक खान की सूझबूझ से पकड़ा गया दिनेश
30 साल पुराने स्थाई फरारी वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा में स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोघट रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी विकास खींची, थाना मोघट रोड के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रफीक खान को स्थाई फरारी वारंटियों को पकड़ने हेतु आदेशित किया गया था।
कल दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना मोघट पर प्रधान आरक्षक रफीक खान द्वारा 30 वर्ष पुराना स्थाई वारंट तामील किया गया।
थाना मोघट के अपराध क्रमांक 56/1996, धारा 294, 323, 506 आईपीसी के मामले में श्रीमान रविशंकर भलावी, जेएमएफसी महोदय के न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 200/1997 में स्थाई वारंट जारी किया गया था।
इस मामले में स्थाई वारंटी दिनेश पिता रामचंद, उम्र 60 वर्ष, निवासी दुबे कॉलोनी, हाल मुकाम सुदामा नगरी, खंडवा लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, वह करीब 20 वर्ष पहले सुदामा नगरी में रहने चला गया था और आज दिनांक तक न्यायालय में पेश नहीं हुआ था।
करीब 30 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी दिनेश को प्रधान आरक्षक रफीक खान ने सुदामा नगरी, थाना पदम नगर से पकड़ा।
प्रधान आरक्षक रफीक खान द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए अपना हुलिया बदलकर वारंटी को विश्वास में लिया गया। जब उससे नाम-पता पूछा गया तो वारंटी ने अपना नाम-पता सही बताया।
नाम-पता सही होने के बाद पुलिस द्वारा उसे स्थाई वारंट की सूचना दी गई और गिरफ्तार कर हमराह लेकर थाना मोघट रोड खंडवा लाया गया। इसके बाद उसे एचसीएम के जिम्मे किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रफीक खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा 
खंडवा 
