लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश के खंडवा में 30 साल पुराने मामले का फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन खोज’ में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता

खंडवा | ACACU NEWS

मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 वर्ष पुराने प्रकरण के एक फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था और अपनी पहचान छिपाकर नाम बदलकर रह रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 376/1996 में दर्ज धोखाधड़ी (धारा 420 आईपीसी) के मामले में फरार चल रहे आरोपी करतार सिंह पिता मानसिंह नायक, निवासी संजय गांधी वार्ड, खंडवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी करीब तीन दशक से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना एवं पहचान बदलता रहा।

कोतवाली पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश की। पुलिस टीम ने पहचान छिपाकर आरोपी तक पहुंच बनाई और विश्वास में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना सही नाम और पता बताया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

खंडवा पुलिस ने बताया कि जिले में गंभीर अपराध, महिला संबंधी अपराध, अपहरण के मामलों, फरार आरोपियों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। “ऑपरेशन खोज” के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, आरक्षक रफीक खान तथा आरक्षक अनुराग की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आगे भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026