लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश के खंडवा में चोरी के 2 मोबाइल चंद घंटों में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में चोरी हुए दो मोबाइल फोन चंद घंटों के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को फरियादिया ज्योति पति नरेश सोनोने, निवासी चिराखदान मल्टी क्रमांक-9, ने रामनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया और टीवी के पास चार्जिंग पर रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। चोरी गए मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 445/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मोहित पिता सतीश गौंड (20 वर्ष), निवासी चीरा खदान, खंडवा की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक राजू पाटिल, प्रधान आरक्षक पंकज तोंडावद, महेश राठौर तथा आरक्षक विजय, नितिन और शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में चोरी, महिला संबंधी अपराध, अपहरण, संपत्ति संबंधी अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026