खंडवा : नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा.गाड़ी नें खाई कई पलटी.कई घायल.अस्पताल रेफर
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छेगांव माखन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार इंदौर से बुरहानपुर की ओर जा रही एक तूफान गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।
हादसे के समय वाहन में कई लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही छेगांव माखन पुलिस और एनएचएआई की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद एम्बुलेंस की मदद से खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और संबंधित अधिकारियों की मदद से सामान्य कराया गया।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। अधिक जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Read Next









