लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में ‘नींव’ कार्यक्रम की शुरुआत, 6 साल तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए 140 पंचायतों में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट

*बच्चों के समग्र विकास के लिए नींव कार्यक्रम प्रारम्भ*
खण्डवा 20 जुलाई 2026, जिले में पंचायतों की नेतृत्वकारी भूमिका को सुदृढ़ करते हुए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर प्रांरभिक बाल्यावस्था विकास को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए “नींव” कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस जिला स्तरीय “नींव” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमति सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा सहित सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, सभी सीडीपीओ, सेक्टर सुपरवाइजर, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायतों के सरपंच व सचिव भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास की जिम्मेदारी पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के साथ साथ समुदाय की भी है। उन्होंने कहा कि जिले की 140 पंचायतों के तहत आने वाली आंगनवाड़ियों में बच्चों के समग्र विकास के लिए “नींव” कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन संस्था के भोपाल के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री इमरान खान, नींव कार्यक्रम की खंडवा की जिला प्रबंधक शाजिया शेख सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पिरामल फाउंडेशन श्री इमरान खान द्वारा किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सूबेदार व उप निरीक्षक भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को*
July 21, 2026
खंडवा
उठावना
July 21, 2026
खंडवा
“रोटरी क्लब में सदस्यों के व्यवसाय और क्षेत्र अलग हो सकते है लेकिन जनभावना समाजसेवा है “*
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: घर से वॉशिंग मशीन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: नागपुर से महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.65 लाख का माल बरामद | मूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: *दूध डेयरी प्लांट की जांच की*
July 21, 2026
खंडवा
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*
July 21, 2026
खंडवा
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं*
July 21, 2026
खंडवा
सैनिक कार्यालय में मरम्मत सम्बंधी कार्यों के लिए 22 जुलाई तक आवेदन करें*
July 21, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 9.8 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 21, 2026