मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अधिकारियों का पहला दौरा 7 अगस्त को*
खंडवा 5 अगस्त 2026, नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026″प्रदेश में 7 अगस्त से प्रारंभ होगा। प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत अधिकारियों का पहला दौरा 7 अगस्त को खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव से शुरू होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुंदरदेव एवं आसपास की पंचायतों में सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई के तहत लंबित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से कराएं। उन्होंने इस क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में लोक सेवा गारंटी से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।
प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र का दौरा एवं निरीक्षण कर ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न हितग्राहियों मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना नहीं, बल्कि शासन और नागरिकों के बीच विश्वास कायम रखना भी है।
*बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण” विषय पर ग्रामीणों से संवाद करेंगे अधिकारीगण*
प्रभारी कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने बताया कि 7 अगस्त को इस अभियान के तहत अधिकारीगण खालवा विकासखंड के ग्राम सुंदरदेव में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक गांव में ही रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और गांव में योजनाओं की क्रियान्वयन की स्थिति देखेंगे। इस दौरान अधिकारीगण ग्रामीणों से “बच्चों में दागना प्रथा तथा कुपोषण” विषय पर संवाद कर उन्हें जानकारी भी देंगे।
Read Next







खंडवा