खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे मथुरा-वृंदावन के संत बालक स्वामी जी, हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ
खंडवा। शहर के प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में बुधवार शाम धार्मिक माहौल के बीच मथुरा-वृंदावन से पधारे पूज्य काशीपीठाधिपति अनंतश्री विभूषित श्री केशवाचार्यजी महाराज (बालक स्वामी जी) के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और संत का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हनुमान चालीसा पाठ के दौरान महादेवगढ़ मंदिर के संरक्षक अशोक पालीवाल, अखिलेश गुप्ता, प्रेम नारायण पीपलोनिया, अतुल अग्रवाल, मंदिर पुजारी अश्विन खेड़े, ओम प्रकाश अग्रवाल, हर्ष शर्मा, विनोद अग्रवाल, मोहन पालीवाल, आशुतोष सोनी, मोनू गौड़, विशाल माने, राज पवार, शारदा शर्मा, अर्चना अग्रवाल, मोना पवार, प्रिया लाड़, देवांशी गंगराड़े सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर में प्रतिदिन आयोजित होने वाले पार्थेश्वर पूजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शिवराज नगर मल्टी की निर्मला पटेल, ममता नामदेव, वैभव योगी, सुरभि चौहान, पूजा सूर्यवंशी, दुर्गा सोनी, ज्योति पटेल, सुनीता यादव, नर्मदा जी, मंदा पवार, सरोज डोंगरे, सुनीता पवार, अयोध्या बाई और रामरति बाई सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन किया।
आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को जगदंबा पुरम कॉलोनी के श्रद्धालुओं द्वारा पार्थेश्वर पूजन किया जाएगा। वहीं सांयकालीन आरती में मोहन दीवान, नारायणदास चावला, सुरेश चंचलानी, कमल नागपाल, मेघराज चंदवानी, विनोद मंगवानी और मनीष गुरबानी ने भगवान महादेव एवं भारत माता की आरती कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
Read Next






खंडवा
खंडवा