लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण में आएंगी साध्वी ऋतंभरा, विधायक कंचन तनवे ने दिया निमंत्रण

खंडवा। खंडवा की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने ओंकारेश्वर कोठी स्थित साध्वी ऋतंभरा के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया और शिवाजी चौक पर प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह एवं विशाल धर्मसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान भावुक क्षण तब देखने को मिला जब विधायक कंचन मुकेश तनवे साध्वी ऋतंभरा के चरणों में बैठ गईं और आग्रह करते हुए कहा कि जब तक उन्हें आशीर्वाद और खंडवा आने की सहमति नहीं मिलेगी, तब तक वह अपने स्थान से नहीं उठेंगी। विधायक की श्रद्धा और विनम्रता से भावुक होकर साध्वी ऋतंभरा ने उन्हें आशीर्वाद दिया और खंडवा आने की सहमति जताते हुए कहा कि वह कार्यक्रम में अवश्य आएंगी।

विधायक ने साध्वी ऋतंभरा को खंडवा में आयोजित होने वाली विशाल धर्मसभा को संबोधित करने का भी आमंत्रण दिया, ताकि जिले सहित निमाड़ क्षेत्र के श्रद्धालु उनके प्रेरणादायी विचारों का लाभ प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर समाजसेवी राकेश बंसल, त्रिलोक पटेल, शिवाजी महाराज प्रतिमा अनावरण समिति के संरक्षक डॉ. अनीश अर्जरे, अध्यक्ष राहुल नामदेव, डॉ. शैलेंद्र, गोवर्धन गोलानी, सौरभ श्रीवास, दुर्गेश शर्मा, विनोद मंगवानी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि साध्वी ऋतंभरा का प्रस्तावित खंडवा आगमन निमाड़ क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी अवसर साबित होगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर पहुंचे मथुरा-वृंदावन के संत बालक स्वामी जी, हुआ भव्य हनुमान चालीसा पाठ
August 5, 2026
खंडवा
रुस्तमपुर के पास बुलेट सवार युवक हादसे में घायल, डायल 112 और राहगीरो की मदद से अस्पताल पहुंचाया
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: हाईकोर्ट के आदेश के बाद छात्र नेताओं ने सरकार से की चुनाव कराने की मांग
August 5, 2026
खंडवा
कल खंडवा में 4 घंटे बिजली बंद! इन इलाकों में रहेगी विद्युत सप्लाई प्रभावित
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: स्कूल ऑटो पेड़ से टकराया, 2 छात्र गंभीर घायल; खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती
August 5, 2026
खंडवा
खंडवा: टाटा मैजिक चोरी का खुलासा, महाराष्ट्र में आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
August 5, 2026
खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल है “जन-विश्वास अभियान”*
August 5, 2026
खंडवा
जिला जेल के स्वास्थ्य शिविर में 269 बंदियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण*
August 5, 2026
खंडवा
किसानों के हित में दो बड़े निर्णय*
August 5, 2026
खंडवा
एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न*
August 5, 2026