देवी भागवत कथा में वृद्धजनों का हुआ सम्मान

खंडवा. नवरात्री में देवी भागवत कथा का आयोजन शीतला माता मंदिर जसवाड़ी रोड़ पर आयोजित किया जा रहा है. कथा पंडित राकेश तिवारी द्वारा की जा रही है. पंचम दिवस महिषासुर वध की कथा होगी.
कथा प्रसंग के चतुर्थ दिवस का वर्णन करते हुए पंडित राकेश तिवारी ने भगवती के मणिदीप और माता भुवनेश्वरी बीज मंत्रौ की महिमा की कथा का विस्तार किया. उन्होंने कहा भगवती के बीज मंत्र के बारे में बताया. माता की शक्ति अनंत है। संपूर्ण संसार की चेतना जो दुर्ग की रक्षा करने वाली दुर्गा है उसकी समस्त शक्ति यथा ब्रह्मांड तथा पिंड के अंतर्गत इस शरीर में निवासरत है. आज कथा में शीतला माता मंदिर कथा समिति के द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत पांडे के द्वारा किया आचार्य श्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जो लोग पितरों के लिए कुछ करना चाहते हैं वह इन वृद्ध जनों के लिए कुछ करके पुण्य लाभ कमा सकते हैं।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

