पंधाना में ईदुल फितर का त्योहार मनाया गयाः सैकड़ों लोगों ने अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी
एक महीने के पवित्र रमजान के बाद पंधाना नगर में ईदुल फितर का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही के ईदगाह में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहाँ सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।
नमाज संपन्न होने के बाद ईदगाह के बाहर उत्सव का माहौल बन गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ‘ईद मुबारक’ कहा। छोटे बच्चों में ‘ईदी’ को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, वे रंग-बिरंगे नए कपड़ों में सजे मेलों का आनंद लेते दिखे। त्योहार के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ईदगाह के आसपास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। नमाज के बाद लोग अपने घरों को लौटे, जहाँ मेहमानों का स्वागत सेवइयों और विभिन्न पकवानों से किया गया। घरों में दावतों का दौर जारी रहा। लोगों ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों के घर जाकर खुशियां साझा कीं।
वक्फ प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष शेख साजिद एडवोकेट ने समाज जानो को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए शासन प्रशासन का आभार माना।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा