लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पेट्रोलियम आपूर्ति की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

पेट्रोलियम आपूर्ति की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

खंडवा, 20 मार्च 2026। जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने, समन्वय मजबूत करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

इस समिति की अध्यक्षता अपर कलेक्टर के.आर. बडोले करेंगे, जबकि डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश सावले को सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके। इनमें शामिल हैं—

राहुल चंदेल, जिला नोडल अधिकारी एवं सेल्स ऑफिसर (रिटेल एलपीजी)

मुरारीलाल, सेल्स ऑफिसर (रिटेल) Indian Oil Corporation

सालिम अली, सेल्स ऑफिसर (रिटेल) Bharat Petroleum Corporation Limited

तुषार चौधरी, सेल्स ऑफिसर (रिटेल) Hindustan Petroleum Corporation Limited

जिला प्रशासन का उद्देश्य इस समिति के माध्यम से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर नियमित निगरानी रखना, संभावित समस्याओं की समय रहते पहचान करना और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

इस पहल से जिले में पेट्रोलियम आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026