भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती से भगवान महावीर जयंती तक आयोजित हो रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अलग-अलग मंडलों द्वारा भजन संध्या एवं भगवान का पालना झुलाना जैसे कार्यक्रम में भक्ति की जा रही है।
खंडवा। जियो और जीने दो का संदेश देने वाले अहिंसा के पुजारी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव 30 मार्च को सकल जैन समाज द्वारा अन्य कार्यक्रमों के साथ भव्य भगवान की रथ यात्रा के साथ मनाया जाएगा। समाज के सचिव सुनील जैन एवं पोरवाड़ दिगम्बर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म महोत्सव से महावीर जयंती तक प्रतिदिन समस्त जैन मंदिरों, धर्मशाला एवं अन्य स्थानों पर भजन संध्या, भगवान का पालना झुलाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विनती का बुलावा जैसे कार्यक्रम प्रतिदिन अलग-अलग मंडलों द्वारा आयोजित हो रहे हैं, प्रतिदिन बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित होकर भगवान की भक्ति भजनों के साथ कर रही है। इसी कड़ी में 25 मार्च बुधवार को नवकार महिला मंडल द्वारा नवकार मंदिर परिसर देशना मंडप में विनती का बुलावा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। 26 मार्च गुरुवार को पोरवाड़ जैन परिवार द्वारा शुभ मोती काम्प्लेक्स जिला अस्पताल के सामने, 27 मार्च शुक्रवार को माँ त्रिशला ग्रुप द्वारा दिगम्बर जैन मंदिर घासपुरा में भजन संध्या,28 मार्च मंगलम ग्रुप द्वारा पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला,29 मार्च भगवती महिला मंडल द्वारा श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कहान नगर इंदौर रोड़ खंडवा में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबडा, विजय सेठी ने सभी समाज जनों से आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

खंडवा 


