खंडवा: सड़क पर अचानक आई गाय, पलभर में पलटी बाइक; युवक गंभीर रूप से घायल
खंडवा। पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरदड़ गांव के पास गाय के अचानक सामने आ जाने से एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में मोरदड़ निवासी सुरजीत पिता हरेसिंह राजपूत घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुरजीत बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास रास्ते में अचानक गाय सामने आ गई, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पिपलोद थाने की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर छोटेलाल गौतम और पायलट सरफराज खान ने घायल को रेस्क्यू कर तत्काल खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल सुरजीत का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। डायल-112 टीम की तत्परता के चलते घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


