लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

*जिला जनसम्पर्क कार्यालय, खण्डवा (म.प्र.)*

*समाचार* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश*

खण्डवा 23 जून 2026,

शासकीय कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को “जनसुनवाई” कार्यक्रम के तहत अधिकारीगण नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण करते हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

जनसुनवाई में ग्राम कटार के श्री कैलाश बैरागी ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग ऊबड़ खाबड़ है, इस मार्ग पर मुरम डालने का काम नहीं किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एसडीएम पुनासा को ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम सुरगांवजोशी निवासी सदाशिव ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि गांव के परम्परागत मार्ग तथा पानी निकासी के मार्ग पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस पर उन्होंने तहसीलदार खण्डवा को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में खालवा तहसील के ग्राम रजूर निवासी करतार सिंह कोरकू ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसकी भूमि राजस्व रिकॉर्ड में सुरेश यादव के नाम से दर्ज कर दी गई है, जिस पर उन्होंने एसडीएम हरसूद को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में रानी पटेल निवासी दादाजी वार्ड ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसके माता पिता दोनों का निधन हो गया है तथा दादी अत्यंत वृद्ध है। अतः आर्थिक सहायता दिलाई जाए, जिस पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदिका की मदद करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम किरगांव निवासी हीरालाल चौहान ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत डोंगरगांव द्वारा तालाब खुदाई में करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार किया गया है, जांच कराई जाए। जिस पर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। जनसुनवाई में खण्डवा निवासी संगीता मीणा ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि वह आवासहीन है, उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। जिस पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को आवेदिका की पात्रता का परीक्षण कर आवास हेतु मदद करने के निर्देश दिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर कल आंधी तूफान में फंसे लोग पुलिस ने किया रेस्क्यू
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा :पंधाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध की मौत!विधायक, पुलिस पहुंची.मौके पर.परिवार ने जताया संदेह.
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा के पुलिसकर्मी पर लगे आरोप पर एसपी ने बिठाई जांच..
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा:नर्मदा स्नान बना काल, दिल्ली के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
June 23, 2026
खंडवा
केपीसीएल एफपीओ के कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ
June 23, 2026
खंडवा
40 वर्ष बाद श्री वृद्धकालेश्वर महादेव ने दिए भक्तों को दर्शन
June 23, 2026
खंडवा
*जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: अनाज मंडी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ फूटा गुस्सा; कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने सचिव को सौंपा ज्ञापन
June 23, 2026
खंडवा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पंधाना मंडल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम,
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: एक संकल्प, सैकड़ों मुस्कानें और सुरक्षित भविष्य की कहानी
June 23, 2026