लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड*

– *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ की शुरुआत* 

– *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण*

– *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर*

 

भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी।

 

*लगेगा जनता दरबार*

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है।

 

*प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा*

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ*
August 8, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार*
August 8, 2026
मध्य प्रदेश
जनता की शिकायतों पर CM एक्शन मोड में, कई अफसरों पर गिरी गाज
August 7, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में यूसीसी लागू होने की दिशा में बड़ा कदम, राज्यपाल के पास पहुंचा विधेयक
August 7, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
August 7, 2026
मध्य प्रदेश
भोपाल, जबलपुर और रीवा के लिए नई हवाई सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
August 6, 2026
मध्य प्रदेश
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शुरू, मेडिकल प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ
August 6, 2026
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
August 6, 2026
मध्य प्रदेश
सरकारी स्कूल में छात्रों को दिखाई गई एडल्ट फिल्म, शिक्षा विभाग ने बैठाई जांच
August 6, 2026
मध्य प्रदेश
विदिशा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी रिपोर्ट
August 6, 2026