विदिशा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी रिपोर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने विदिशा जिले के ककरौआ गांव में स्कूली बच्चों के जान जोखिम में डालकर चेक डैम पार कर स्कूल जाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। यह मामला मीडिया में सामने आने के बाद अदालत ने गंभीरता से लिया। हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव के बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए चेक डैम के संकरे पिलरों पर चलकर नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के मौसम में यह रास्ता और अधिक खतरनाक हो जाता है, जिससे बच्चों की जान को लगातार खतरा बना रहता है।
हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मामले के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया है और वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह मामला प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश