एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 शुरू, मेडिकल प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ
भोपाल। मध्यप्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG 2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन, मेरिट सूची जारी करना, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन जैसे चरण पूरे किए जाएंगे। सीट आवंटन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और काउंसलिंग कार्यक्रम का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश