खंडवा: छैगांव माखन बाईपास पर रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; जीजा-साले जा रहे थे इंदौर
खंडवा। छैगांव माखन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छैगांव माखन बाईपास के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पिता कोमल, निवासी सोंगीर के रूप में बताई जा रही है। बाइक पर सवार दोनों युवक रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे हैं और दोनों बाइक से इंदौर की ओर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि छैगांव माखन बाईपास के पास पहुंचने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद बाइक रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद छैगांव माखन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मृतक के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए छैगांव माखन स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है।
पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना से जुड़ी कुछ जानकारियां फिलहाल प्रारंभिक हैं, आधिकारिक पुष्टि और जांच के बाद हादसे से संबंधित अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


