लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*“गौरव दिवस” कार्यक्रम में सिंगलयूज प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित करें*

*कलेक्टर श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*
खण्डवा 23 जुलाई 2026, खण्डवा का गौरव दिवस 2 से 4 अगस्त तक मनाया जाएगा। इन 3 दिवसीय आयोजनों की समीक्षा बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 अगस्त की शाम को आयोजित फूड फेस्टिवल के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान, एसडीएम खण्डवा श्री ऋषि कुमार सिंघई, सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सहित इस आयोजन से जुड़े विभिन्न अधिकारी एवं आयोजन समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
*पुरानी कृषि उपज मण्डी परिसर में साफ-सफाई कराएं*
बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कृषि उपज मंडी के सचिव एवं नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि मंडी परिसर में आयोजित होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता से पूर्व मंडी परिसर की साफ सफाई आवश्यक रूप से कराएं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मैराथन दौड़ में छोटे बच्चों को शामिल न करें, बल्कि कक्षा 9वी से 12वीं एवं कॉलेज के बच्चों को ही शामिल करें।
*गुरू पूर्णिमा के भण्डारों में भी सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग न करने दें*
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर खण्डवा शहर में समाजसेवियों द्वारा आयोजित भंडारे में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल का उपयोग नहीं किया जाए, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सलाह दी कि भंडारों में पत्तल या केले के पत्ते के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करें, ताकि पर्यावरण प्रदूषण न हो।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026