लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

महू-खंडवा रेल लाइन के लिए 1.40 लाख पेड़ों की कटाई को मंजूरी, अक्टूबर से शुरू होगा काम

मध्यप्रदेश में महू-खंडवा गेज परिवर्तन परियोजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रेल लाइन के निर्माण के लिए इंदौर और खरगोन जिले के वन क्षेत्रों में करीब 1 लाख 40 हजार पेड़ों की कटाई का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने पेड़ों की कटाई को अंतिम मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, मानसून समाप्त होने के बाद अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से पेड़ों की कटाई शुरू की जाएगी। कुल पेड़ों में से करीब 1.24 लाख पेड़ इंदौर जिले के वन क्षेत्र में हैं, जबकि बाकी पेड़ खरगोन जिले में हैं। रेलवे और वन विभाग मिलकर पेड़ों की कटाई और निर्माण कार्य की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे।

महू-खंडवा रेल परियोजना के तहत ऐतिहासिक छोटी रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदला जा रहा है। परियोजना के लिए वन विभाग ने रेलवे के सामने ग्रीन कॉरिडोर मैनेजमेंट प्लान लागू करने की शर्त रखी है।

 

इसके तहत रेलवे पटरियों के दोनों ओर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाएगा। साथ ही परियोजना क्षेत्र और आसपास की खाली जमीन पर भी पौधरोपण किया जाएगा। ट्रैक के आसपास वर्षा जल संचयन की संरचनाएं विकसित करने और ऊर्जा दक्षता से जुड़े उपाय लागू करने की शर्त भी रखी गई है।

ग्रीन कॉरिडोर योजना का पूरा खर्च रेलवे उठाएगा, जबकि इसकी निगरानी वन विभाग करेगा। पेड़ों की कटाई से वन्यजीवों, मिट्टी और क्षेत्र की नमी पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को कम करने के लिए भी वन विभाग ने कार्ययोजना तैयार की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

मध्य प्रदेश
47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?*
August 11, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद*
August 11, 2026
मध्य प्रदेश
CM मोहन यादव बोले- खंडवा में 7 कांवड़ियों का सफल रेस्क्यू, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी
August 11, 2026
मध्य प्रदेश
प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन*
August 11, 2026
मध्य प्रदेश
कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी*
August 11, 2026
मध्य प्रदेश
पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी*
August 10, 2026
मध्य प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता*
August 9, 2026
मध्य प्रदेश
जनसेवा को लेकर सरकार सख्त, कम प्रदर्शन वाले जिलों को सुधार के निर्देश
August 9, 2026
मध्य प्रदेश
भोपाल एयरपोर्ट से आज से बढ़ा फ्लाइट मूवमेंट, 32 उड़ानों का संचालन
August 9, 2026
मध्य प्रदेश
डिंडोरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, नर्मदा के दोनों पुल डूबे, जबलपुर से सड़क संपर्क प्रभावित
August 9, 2026