CM मोहन यादव बोले- खंडवा में 7 कांवड़ियों का सफल रेस्क्यू, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी
बारिश का समय है। इस बार प्रदेश में सामान्य से लगभग 15 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हुई है, वहां आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है। मुझे प्रसन्नता है कि रेस्क्यू टीमों ने अब तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में 7 कांवड़ियों का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। बारिश के दौरान अचानक नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई बार खतरे की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों में रेस्क्यू टीमें दिन-रात तत्परता से कार्य कर रही हैं। आज मैंने होमगार्ड कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू कर बचाए गए लोगों से भी संवाद किया। मैं नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से आग्रह करता हूं कि वे विशेष सावधानी बरतें।आवश्यकता पड़ने पर पड़ोसी जिलों से भी सहायता ली जाए। प्रदेश स्तर पर भी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
Read Next
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश