मध्याह्न भोजन के नए मेन्यू का स्वागत, लेकिन महिला समूहों का भुगतान कब? बकाया राशि को लेकर उठाई आवाज।

खंडवा मध्य प्रदेश शासन द्वारा मध्याह्न भोजन योजना में स्थानीय और पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को शामिल करने के फैसले का महिला स्वयं सहायता समूह संगठन ने स्वागत किया है। हालांकि, संगठन ने समूह संचालकों और महिला रसोइयों की समस्याओं को लेकर शासन के सामने कई मांगें रखी हैं।
महिला स्वयं सहायता समूह संगठन मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया मनोहर बैरागी ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में महिला समूह संचालकों और रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए उनके श्रम का सम्मान करते हुए उचित मानदेय, समय पर भुगतान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
वहीं, संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खंडवा की श्रीमती शोभा सरदार सिंह तोमर ने बताया कि जिले में सितंबर माह से मध्याह्न भोजन की कुकिंग कॉस्ट और रसोइयों का मानदेय बकाया है। वहीं, आंगनवाड़ी केंद्रों में अगस्त माह से टीएचआर पैकेट का वितरण कराने के बावजूद स्वयं सहायता समूहों को भुगतान नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि भुगतान नहीं होने से समूह संचालक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। महिलाएं कर्ज लेकर योजनाओं का संचालन करने को मजबूर हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिना भुगतान के समूह कब तक योजना संचालित कर पाएंगे?
संगठन ने शासन से मांग की है कि मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी के लंबित भुगतान के साथ रसोइयों का बकाया मानदेय तत्काल जारी किया जाए। महंगाई को देखते हुए भोजन की लागत और रसोइयों का मानदेय भी बढ़ाया जाए। इसके अलावा रसोइयों को 12 महीने का भुगतान, बीमा, पेंशन और उचित सेवा सुरक्षा देने की मांग की गई है।
श्रीमती शोभा सरदार सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका निराकरण कराने की अपील की है। साथ ही भोपाल में महिला स्वयं सहायता समूहों की महापंचायत बुलाकर उनकी समस्याएं सुनने की मांग भी उठाई है।
*संगठन का कहना है कि बच्चों को पौष्टिक भोजन देने वाली महिलाओं को भी समय पर भुगतान, आर्थिक सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए
Read Next
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश