भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने 15 से 21 अगस्त के बीच कई राज्यों में व्यापक बारिश और कुछ क्षेत्रों में तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा मध्य और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 17 अगस्त को उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
Read Next
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश
देश