खंडवा: हरियाली तीज पर सजा कतिया समाज का उत्सव, हरी वेशभूषा में महिलाओं ने किया जमकर धमाल
मध्यप्रदेश के खंडवा में कतिया समाज महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। हरियाली तीज की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाएं हरे रंग की आकर्षक वेशभूषा में कार्यक्रम में पहुंचीं, जिसमें वरिष्ठ महिलाओं के साथ युवा महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। इसके साथ ही गीत गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। आयोजकों की ओर से आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए गए, वहीं सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट कर तीज की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष शकुंतला सांगूले सहित लक्ष्मी बाई भैसारे, मनीषा बिल्लोरे, ज्योति सेजकर, योगिता ढोके, मेघा नागराज, रेणुका लोमारे, वर्षा लखोरे, वर्षा दमाड़े, क्षमा कुल्हारे, हेमा कुल्हारे, क्षमा भैसारे, मनीषा लखोरे, रक्षा भैसारे, साक्षी भैसारे, मीना भैसारे, सुनीता चोरे, छाया मलाजपुरे, रमा मलाजपुरे, करुणा बिल्लोरे, रिंकू चौरे, कविता ऑनकर सहित समाज की महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन वैशाली ढोके ने किया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
Read Next



खंडवा 

खंडवा 
खंडवा 