खंडवा: खालवा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, डीजे और झांकियों के साथ निकली भव्य कावड़ यात्रा
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा नगर में हिंदू उत्सव समिति द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर इस कावड़ यात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कावड़ यात्रा की शुरुआत राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब 4 किलोमीटर का सफर तय कर मां रेणुका माता मंदिर पहुंचे।
यात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा खालवा नगर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु भक्ति में झूमते और जयकारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़ते दिखाई दिए।
कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल हुए। नगर का व्यापारी वर्ग भी यात्रा में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाता नजर आया। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। डीजे, धार्मिक झांकियों और भगवान शिव के जयकारों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
राम मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा मां रेणुका माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां रेणुका माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह भव्य कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का संदेश देती नजर आई। पूरे आयोजन के दौरान नगर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
Read Next


खंडवा 




खंडवा
खंडवा