लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ACACU खंडवा: वायरल वीडियो में हाथ ठेला चोरी के कथित आरोपी से मारपीट का मामला, मुबारक शेख पर पुलिस ने की वैधानिक कार्रवाई

मध्य प्रदेश के खंडवा में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में हाथ ठेला चोरी के कथित आरोपी युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बदसलूकी करते हुए उसे मुर्गा बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से किसी व्यक्ति की पिटाई किए जाने और उसके साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किए जाने का विरोध किया।

वायरल वीडियो खंडवा पुलिस अधीक्षक अगम जैन के संज्ञान में भी पहुंचा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण आर्य को वीडियो की पड़ताल कर संबंधित व्यक्ति की पहचान करने और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने वीडियो में कथित तौर पर युवक के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने चिड़िया मैदान निवासी मुबारक शेख, पिता मुजाद शेख के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

कार्रवाई में राहुल परमार, पंकज साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

पुलिस की कार्रवाई से यह संदेश भी सामने आया है कि किसी व्यक्ति पर चोरी या किसी अन्य अपराध का संदेह होने पर भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेकर मारपीट करना उचित नहीं है। किसी भी अपराध की स्थिति में पुलिस को सूचना देकर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कराना ही उचित माध्यम है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: सेगवाल का पुल 75% क्षतिग्रस्त! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, पंचायत से ग्रामीणों की गुहार
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा के गणेश तलई में यूपी निवासी व्यक्ति की अचानक मौत, वाइन शॉप के पास मिला शव
August 9, 2026
खंडवा
खंडवा: ममलेश्वर मंदिर का Viral Video: ब्राह्मणों के प्रवेश पर कथित रोक? उठे बड़े सवाल!
August 9, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ
August 9, 2026
खंडवा
काकोड़ा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस का साप्ताहिक कार्यक्रम, निकली भव्य रैली
August 8, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! गहरे पानी में डूब रहे श्रद्धालु को SDERF जवान ने बचाया
August 8, 2026
खंडवा
संस्थापक स्व. पूनमचंद गुप्ता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस को मिला तनाव प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच हार्टफुलनेस की पहल
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 153 लीटर ब्रजवासी घी जब्त, होटल से मटन-चिकन के सैंपल लिए
August 8, 2026
खंडवा
खंडवा में SDRF की बड़ी मॉक एक्सरसाइज: EOC से घटनास्थल तक परखी गई पूरी Response Chain की तैयारी
August 8, 2026