खंडवा: हरसूद में बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, विभाग के जवाब से और भड़के नागरिक
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बारिश के मौसम में आए दिन रात 10 बजे, 11 बजे या देर रात अचानक बिजली बंद हो जाती है और कई-कई घंटों तक सप्लाई बहाल नहीं होती। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से जवाब मांगा। लोगों का कहना था कि रातभर बिजली नहीं रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। साथ ही इनवर्टर भी जवाब दे देते हैं और पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ती है।
जब अधिकारियों से बिजली कटौती का कारण पूछा गया, तो विभाग ने बारिश के मौसम में बढ़े हुए लोड, फॉल्ट और तकनीकी समस्याओं का हवाला दिया। लेकिन विभाग का यह जवाब सुनकर लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। नागरिकों का कहना था कि हर बार यही कारण बताए जाते हैं, जबकि स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।
नाराज लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं बिजली विभाग ने जल्द फॉल्ट सुधारकर व्यवस्था सामान्य करने का आश्वासन दिया है।
Read Next
खंडवा 



खंडवा
खंडवा 