लायन्स व लियो क्लब खण्डवा ने चलाया नशामुक्ति अभियान

खंडवा। पुलिस प्रशासन के नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत लायंस क्लब खंडवा एवं लियो क्लब खंडवा द्वारा संयुक्त रूप से नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। नारायण बाहेती ने बताया कि अभियान के दौरान बस चालकों, परिचालकों एवं ऑटो चालकों को नशा नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर सभी से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। बसों,ऑटो व विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति के सन्देश युक्त स्टिकर व बेंनर लगाए गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष घनश्याम वाधवा के नेतृत्व में लायन नारायण बाहेती, लायन राजीव शर्मा, लायन-लियो कॉर्डिनेटर राजीव मालवीय, उपस्थित रहे। वहीं लियो क्लब खंडवा के अध्यक्ष अभिषु शर्मा के नेतृत्व लियो सचिव शिवम जायसवाल,लियो कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, लियो सुमित परिहार, लियो अर्पित बाहेती एवं लियो स्वपनित जायसवाल, लियो रूपाली सोलंकी, लियो धर्मेंद्र सोलंकी ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
पदाधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, नशे की अवस्था में कभी वाहन न चलाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा इससे सड़क दुर्घटनाओं सहित कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
लायंस क्लब एवं लियो क्लब के सदस्यों ने शासन के नशा मुक्ति अभियान 2.0 को सफल बनाने के लिए समाज में निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।लियो सुमित परिहार ने सभी का आभार माना।
Read Next
खंडवा
खंडवा 
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा