लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सिंगोट में कांग्रेस का चक्का जाम, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी; राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा के सिंगोट में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान मोरधड़ फाटे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित बल प्रयोग और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई।

राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में NEET 2026 पेपर लीक प्रकरण को लेकर उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रकरण में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और अधिकारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यार्थियों के हित और भविष्य को देखते हुए आवश्यक निर्णय शीघ्र लिए जाएं।

कांग्रेस ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने तथा परीक्षा प्रक्रिया में शामिल एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग भी रखी।

देश का युवा केवल न्याय चाहता है’

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश का युवा केवल न्याय चाहता है। विद्यार्थियों की मेहनत, संघर्ष और सपनों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। छात्र हित और देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस गंभीर विषय पर तत्काल उचित जांच और कार्रवाई की जानी चाहिए।

धरना-प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह पाल, प्रवीण आर्या, अरुण पटेल, मोंटी पवार, केदार पाटीदार, विनायक पटेल, चंदन सिंह पवार, गोपाल पटेल, नितेश पवार, सागर पटेल, संदीप राणा, रूपाली बारे, अमीर खान, हर्ष पाठक, विकास व्यास, सुनील आर्य, राजकुमार केथवास, पंकज शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मौर्य और जाम सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026