लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह 9 बजे बाद पंडितों के प्रवेश को लेकर विवाद, सुरक्षा कर्मियों ने रोका; कलेक्टर से लगाई गुहार

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह अधिकृत पंडितों के प्रवेश को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सुबह 9 बजे के बाद मंदिर की ओर जा रहे पंडितों के एक दल को टी-पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने आगे जाने से रोक दिया। पंडितों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का हवाला देते हुए सुबह 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं देने की बात कही। मामले को लेकर पंडितों ने तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता से समाधान की गुहार लगाई है।

टी-पॉइंट पर रोके गए पंडित

पंडित राधे तिवारी एवं नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित नवल किशोर शर्मा के अनुसार, बुधवार सुबह जब पंडित मंदिर की ओर जा रहे थे, तब टी-पॉइंट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि सुबह 9 बजे के बाद किसी भी पंडित को टी-पॉइंट से आगे मंदिर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निर्देश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात भी कही गई।

पंडितों ने प्रशासन के सामने रखीं तीन मांगें

मामले के बाद पंडितों ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें अधिकृत पंडितों को मंदिर में निर्बाध प्रवेश देने, यजमानों के साथ जलाभिषेक की अनुमति देने और अभिषेक हॉल में विधिवत पूजन-अर्चन की व्यवस्था बहाल करने की मांग शामिल है।

पंडितों का कहना है कि ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालु अपने पंडितों के माध्यम से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। ऐसे में प्रवेश व्यवस्था स्पष्ट होना आवश्यक है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता को दी मामले की जानकारी

पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जानकारी खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को दी। पंडितों के मुताबिक, कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

फिलहाल सुबह 9 बजे के बाद पंडितों के प्रवेश पर कथित प्रतिबंध को लेकर प्रशासन अथवा मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक लिखित आदेश सामने नहीं आया है। ऐसे में पंडितों के प्रवेश और पूजा-अर्चना की व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के लिए प्रशासन के लिखित आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026