लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं*

खण्डवा 21 जुलाई 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में मांधाता तहसील के मोरघड़ी ग्राम निवासी पंकज सिंह ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसके द्वारा ग्राम इनपुन स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत पूर्व में की गई थी, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई है। जिस पर उन्होंने मांधाता तहसीलदार को शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ओंकारेश्वर निवासी लक्ष्मी उर्फ सपना ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि ग्राम गोदरपुरा में उसके भवन के नामांतरण के लिए नगर परिषद ओंकारेश्वर में उसने आवेदन किया था, लेकिन अभी तक नामांतरण की कोई भी कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने ओंकारेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार नामांतरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हरसूद तहसील के ग्राम उंडैल रैयत निवासी जयपाल सिंह ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि गांव के ही मुकेश गिरी, जयपाल, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, दीपक और केशव ने उसके स्वामित्व की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसे तत्काल हटाया जाए। जिस पर उन्होंने एसडीएम हरसूद को मौका निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम कोठी में हैलिपेड के पास निवासी पवन यादव ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसके घर के सामने नाला निर्माण होने से उसके घर का रास्ता बंद हो गया है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। जिस पर उन्होंने सम्बंधित तहसीलदार को घर से आने जाने के लिए रास्ता दिलाने के निर्देश दिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन, खंडवा में शोक की लहर..
July 23, 2026
खंडवा
भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक एकता का संदेश, राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प
July 23, 2026
खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा* हरित संकल्प – वृक्षारोपण अभियान
July 23, 2026
खंडवा
पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता 7 अगस्त को* 
July 23, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 3.2 मि.मी. औसत वर्षा हुई*
July 23, 2026
खंडवा
जिले में ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति को प्रोत्साहित करें* *अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की धूम! दादाजी महाराज को निशान अर्पित करने उमड़े श्रद्धालु
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : कई दिनों से लापता था नौजवान,जंगल में मिली लाश.. पुलिस जांच में जुटी.. देख कहां का है मामला
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा मेले को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में अहम बैठक, जानिए क्या हुए फैसले
July 23, 2026
खंडवा
खंडवा : रिश्तेदार की बेटी को देखने जा रहे व्यक्ति का सड़क हादसा, NHAI-1033 एम्बुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
July 23, 2026