लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में महिलाओं का फूटा गुस्सा! अवैध शराब बंद कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खंडवा। जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को ग्राम पंचायत टाकली कला और ग्राम पंचायत जगतपुरा की बड़ी संख्या में महिलाएं अवैध शराब बिक्री और उससे हो रही घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर पहुंचीं। महिलाओं ने प्रशासन से गांवों में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ग्राम पंचायत दिवाल निवासी श्रीमती ममता मोरे ने बताया कि वह इस मुद्दे को लेकर 19वीं बार जनसुनवाई में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। लाड़ली बहना योजना की राशि कई घरों में महिलाओं से छीन ली जाती है और शराब पीने में खर्च कर दी जाती है। इसके बाद नशे में महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती है।
ममता मोरे ने बताया कि उनके अभियान के चलते कई गांवों में अवैध शराब का कारोबार बंद हो चुका है और शराब बेचने वाले अब मजदूरी कर रहे हैं। हालांकि आज टाकली कला और जगतपुरा ग्राम पंचायत की महिलाएं अपने गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची हैं।
टाकली कला की मुननी बाई ने बताया कि गांव में शराब पीकर लोग महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। मजदूरी की कमाई भी शराब में खर्च हो जाती है, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। शिकायत करने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।
वहीं, जगतपुरा की सुनीता बाई ने कहा कि गांव में शराब के कारण आए दिन विवाद, मारपीट और घरेलू कलह की घटनाएं होती हैं। महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई कर गांवों में शराबबंदी सुनिश्चित करने की मांग की।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान
July 22, 2026
खंडवा
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुआ विशाल भंडारा*
July 22, 2026
खंडवा
श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*
July 22, 2026
खंडवा
उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 22, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा: अमरावती से दादाजी के दरबार पहुंची भव्य निशान यात्रा, खंडवा में हुआ भव्य स्वागत
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
July 22, 2026
खंडवा
UCC बिल के विरोध से पहले खंडवा के मजलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का आरोप, पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा सड़क हादसा: छात्र अचानक सामने आया, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
July 22, 2026
खंडवा
खंडवा: घर में बंधक बनाकर की गई पिटाई, पति ने पत्नी और सालों पर लगाए गंभीर आरोप
July 22, 2026
खंडवा
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक संपन्न*
July 22, 2026