लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : महादेवगढ़ मंदिर में अनोखा विवाह, हर कोई करता रह गया तारीफ

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर स्थित महादेवगढ़ मंदिर में मंगलवार को एक दिव्यांग युवक-युवती का विवाह सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मंदिर समिति के सहयोग से दोनों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

दूल्हे विजय गोस्वामी ने बताया कि वह मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं और वर्तमान में खंडवा से जुड़े हैं। उन्होंने गणेश कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। करीब पांच-छह महीने पहले उनकी मुलाकात रोहिणी से हुई, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह करने का निर्णय लिया।

दुल्हन रोहिणी ने बताया कि दोनों अपनी मर्जी से विवाह कर रहे हैं। फिलहाल महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया गया है और आगे चलकर कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह विवाह दोनों की सहमति से हुआ है।

विजय गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने महादेवगढ़ मंदिर में निःशुल्क विवाह संपन्न कराने की जानकारी मिलने के बाद यहां आने का निर्णय लिया। मंदिर समिति द्वारा विवाह की सभी व्यवस्थाएं कराई गईं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

इस अवसर पर संता निवास अंचल नेत्रहीन संघ, खंडवा के प्रतिनिधि ने महादेवगढ़ मंदिर के संचालक अशोक पारिवाल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रही है और जरूरतमंद तथा दिव्यांग जोड़ों का निःशुल्क विवाह कराकर उन्हें नया जीवन देने का कार्य कर रही है।

संघ के प्रतिनिधि ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज और परिवार में कई बार उपेक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महादेवगढ़ मंदिर द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर उपलब्ध कराना प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने मंदिर समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए नवदंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में ऑल इंडिया लीनेस क्लब की साधारण सभा संपन्न, 21 फलदार और फूलदार पौधों का किया गया पौधरोपण
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का नशामुक्ति अभियान जारी, सातवें दिन स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
July 21, 2026
खंडवा
सूबेदार व उप निरीक्षक भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण 27 जुलाई को*
July 21, 2026
खंडवा
उठावना
July 21, 2026
खंडवा
“रोटरी क्लब में सदस्यों के व्यवसाय और क्षेत्र अलग हो सकते है लेकिन जनभावना समाजसेवा है “*
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: घर से वॉशिंग मशीन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार | कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: नागपुर से महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.65 लाख का माल बरामद | मूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
July 21, 2026
खंडवा
खंडवा: *दूध डेयरी प्लांट की जांच की*
July 21, 2026
खंडवा
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न*
July 21, 2026
खंडवा
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं*
July 21, 2026