*खंडवा के आशुतोष सिंह कजाकिस्तान में होने वाले शतरंज ओलिंपियाड के लिए भारतीय टीम में चयनित*

खंडवा 17 जुलाई 2006, खंडवा जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव श्री आशुतोष सिंह का चयन आगामी सितंबर माह में समरकंद, कजाकिस्तान में होने वाले शतरंज ओलिंपियाड के लिए भारतीय टीम में शामिल होने से खंडवा शतरंज संघ और शतरंज प्रेमियों में खुशी की लहर है । जिला शतरंज संघ, खंडवा के अध्यक्ष श्री राजेश बछानिया ने बताया कि श्री आशुतोष सिंह पूर्व में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं । उन्होंने बताया कि श्री आशुतोष को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में 3 बार गोल्ड मेडल मिला है, चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी, नेशनल चेस चैंपियनशिप 2026 में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा है ।उनकी अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटिंग 1952 है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से टॉप चार खिलाड़ी भाग लेंगे जो कि 10 से 18 सितंबर 2026 तक समरकंद, कजाकिस्तान में आयोजित होगी । श्री आशुतोष सिंह की इस सफलता पर खंडवा शतरंज के मार्गदर्शक कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं के साथ ही जिला शतरंज संघ के सचिव अजीत जैन, उपाध्यक्ष- रविन्द्र थत्ते, सुनील शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं ।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा