बोरगांव बुजुर्ग निजी स्कूल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया दिलाई शपथ

बोरगांव बुजुर्ग निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एलईडी टीवी पर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म दिखाई गई, जिसके जरिए उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया साथ ही चौकी प्रभारी अविनाश भोपले ने नशा मुक्ति की छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई है आपको बता दे कि लघु फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक हंसता-खेलता परिवार नशे की लत के कारण तबाह हो जाता है। फिल्म के माध्यम से छात्रों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहें, बल्कि अपने आस-पास और परिवार में भी यदि कोई इस लत का शिकार है, तो उसे इससे बाहर निकालने में मदद करें। फिल्म देखकर कई छात्र भावुक हुए और उन्होंने जीवन में कभी भी नशे को हाथ न लगाने की बात कही।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 




