लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : वन विभाग में प्रमोशन में विसंगतियों को लेकर 4 जिले के अधिकारी हुए एकत्रित..

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित हरसूद रोड पर वन विभाग के सीसीएफ कार्यालय में गुरुवार को चार जिलों के वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एकत्रित हुए। बैठक का मुख्य कारण हाल ही में जारी पदोन्नति (प्रमोशन) सूची में बताई जा रही विसंगतियों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराना था।

अधिकारियों का आरोप है कि विभाग द्वारा जारी प्रमोशन सूची में गंभीर त्रुटियां हुई हैं। उनका कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण कई मामलों में जूनियर कर्मचारियों को सीनियर बना दिया गया है, जबकि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति मिलनी चाहिए थी, वे अब भी अपने पुराने पद पर ही कार्यरत हैं।

इसी मुद्दे को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) श्रीमती कनौजिया से मुलाकात कर अपनी शिकायत और आपत्तियां दर्ज कराईं। अधिकारियों ने मांग की कि पदोन्नति सूची की दोबारा जांच कर सभी विसंगतियों को दूर किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों के साथ न्याय हो सके।

सीसीएफ कार्यालय की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि 17 जुलाई तक संबंधित अधिकारी अपनी आपत्तियां और आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच कर यदि पदोन्नति सूची में कोई विसंगति पाई जाती है तो नियमानुसार उसका सुधार किया जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि विभाग उनकी शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करेगा, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और पात्र कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: होमगार्ड कार्यालय में पदोन्नत अधिकारियों की ‘पिप्पिंग सेरेमनी’ आयोजित, कंधों पर सजे नए स्टार
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने, रोड को लेकर पूछे मंत्री से सवाल
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: 12 दिनों में 158 प्रकरणों का निराकरण, 75 मामलों में दोषियों को सजा, 3 को आजीवन कारावास
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : स्कूल बसों पर पुलिस की सख्त निगरानी, 34 बसों की जांच, 3 चालकों पर कार्रवाई
July 16, 2026
खंडवा
स्कूल बस में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का सफर, विद्यार्थियों से पूछा- मिल रहा योजनाओं का लाभ?
July 16, 2026
खंडवा
बोरगांव बुजुर्ग निजी स्कूल में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया दिलाई शपथ
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: खाद वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा? कृषि विभाग ने दर्ज कराई FIR
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : वर्दी की परवाह किये बगैर ओम्कारेश्वर में … SDRF जवान ने नर्मदा में कूदकर बचाई युवक की जान
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : महादेवगढ़ में बनेगा हनुमान चालीसा के पाठ का वर्ल्ड रिकॉर्ड
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : नशेड़ी बाइक सवार ने घर के बाहर बैठे लोगों को मारी टक्कर, कुल तीन घायल,एक जवान युवक की मौत.
July 16, 2026