लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: होमगार्ड कार्यालय में पदोन्नत अधिकारियों की ‘पिप्पिंग सेरेमनी’ आयोजित, कंधों पर सजे नए स्टार

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में जिला होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ कार्यालय में गुरुवार को पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में गरिमामयी ‘पिप्पिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यालय होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, जबलपुर के आदेशानुसार आयोजित किया गया।

समारोह में जिला कमांडेंट आशीष कुमार कुशवाहा ने रविन्द्र महीवाल को प्लाटून कमांडर से कंपनी कमांडर तथा अंकेश सोमानी को एएसआई (एम.) से एसआई (एम.) पद पर पदोन्नति के उपरांत उनके कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

जिला कमांडेंट आशीष कुमार कुशवाहा ने कहा कि पदोन्नति केवल पद परिवर्तन नहीं, बल्कि वर्षों की निष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यपरायणता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता के साथ करेंगे तथा विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर रिक्तियों की पूर्ति होने से विभागीय कार्यों में गति और दक्षता बढ़ेगी। वहीं पदोन्नति से रिक्त हुए निम्न पदों को शासन द्वारा आगामी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भरा जाएगा, जिससे विभाग को अतिरिक्त मानव संसाधन और नई ऊर्जा मिलेगी।

समारोह के दौरान पदोन्नत अधिकारियों का अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर मनीष यादव, हवलदार नितिन पुरे सहित जिला होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं एसडीईआरएफ कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों के सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से विभाग की कार्यक्षमता तथा जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर का,नगर निगम में प्रमाण पत्र मामले में हंगामा
July 16, 2026
खंडवा
“नशा मुक्त युवा अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन प्रारंभ*
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्रामीण विकास विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 16, 2026
खंडवा
30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान
July 16, 2026
खंडवा
विशेष लोक अदालत की तैयारियों सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न*
July 16, 2026
खंडवा
आरसेटी में प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का प्रशिक्षण आज से*
July 16, 2026
खंडवा
*फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई* *पटवारी हल्का स्तर पर फसल बीमा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे*
July 16, 2026
खंडवा
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पंधाना थाने में एफ.आई.आर. दर्ज*
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने, रोड को लेकर पूछे मंत्री से सवाल
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: 12 दिनों में 158 प्रकरणों का निराकरण, 75 मामलों में दोषियों को सजा, 3 को आजीवन कारावास
July 16, 2026