लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भगवान शिव के करोड़ों ओंकार मंत्र और श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ होगा श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान, 3 लाख हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित महादेवगढ़ मंदिर में श्रावण मास के दौरान एक विशाल धार्मिक आयोजन ‘श्री हनुमत शक्ति जागरण महाअनुष्ठान’ आयोजित किया जाएगा। आयोजन के तहत भगवान शिव के करोड़ों ‘ॐकार मंत्र’ जाप, श्रीरामचरितमानस के पाठ और बड़े स्तर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यह देश का पहला ऐसा आयोजन होगा, जिसमें किसी शिव मंदिर परिसर में लाखों की संख्या में हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा।

महाअनुष्ठान के तहत प्रारंभ में सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 लाख से अधिक पाठ तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

इसी क्रम में पूर्व सहायक यंत्री नगर निगम खंडवा चंद्रशेखर मिश्रा ने स्वयं 201 हनुमान चालीसा पाठ करने का संकल्प लिया है। साथ ही उनके माध्यम से 2,626 हनुमान चालीसा पाठ महादेवगढ़ मंदिर में संपन्न कराने की घोषणा भी की गई है।

महादेवगढ़ के संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि इस धार्मिक अभियान में बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उत्साहपूर्वक भाग ले रही है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में देश में सकारात्मक और दिव्य शक्तियों के जागरण की आवश्यकता है तथा यह महाअनुष्ठान उसी उद्देश्य को लेकर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में माहेश्वरी दादाजी भजन मंडल के स्मित शर्मा भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि श्री हनुमत शक्ति जागरण महायज्ञ एवं सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ संकल्प, जो अब लगभग 3 लाख पाठ की ओर बढ़ रहा है, उसकी विस्तृत रूपरेखा साझा करने के लिए गुरुवार दोपहर 2 बजे महादेवगढ़ मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में CSC का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, उत्कृष्ट VLE हुए सम्मानित
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय दिवस विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म, पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ* जिला-खंडवा
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा : नेता प्रतिपक्ष मल्लू राठौर का,नगर निगम में प्रमाण पत्र मामले में हंगामा
July 16, 2026
खंडवा
“नशा मुक्त युवा अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन प्रारंभ*
July 16, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्रामीण विकास विभाग की कार्यशाला संपन्न*
July 16, 2026
खंडवा
30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान
July 16, 2026
खंडवा
विशेष लोक अदालत की तैयारियों सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न*
July 16, 2026
खंडवा
आरसेटी में प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का प्रशिक्षण आज से*
July 16, 2026
खंडवा
*फसल का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई* *पटवारी हल्का स्तर पर फसल बीमा जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे*
July 16, 2026