लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण पर दिया गया जोर*

खंडवा, 15 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से बुधवार को जिला न्यायालय, खंडवा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव ने की। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में पक्षकारों से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक मामलों को विशेष लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से निराकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित, सुलभ एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का भार भी कम हो।

बैठक में विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, अरविंद सिंह टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे उपस्थित रहे। वहीं तहसील सिविल न्यायालय हरसूद एवं पुनासा के समस्त न्यायिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
मूंदी एवं पुनासा मार्ग पर यात्री वाहनों की एवं ओंकारेश्वर में ऑटो रिक्शा की सघन चेंकिग की*        *6 ऑटो रिक्शा और 1 बस जप्त की, 3 ऑटो चालकों से चालान के 14 हजार रुपए वसूले*
September 10, 2026
खंडवा
पंचायत उप निर्वाचन के लिए श्री परमार प्रेक्षक नियुक्त…
September 10, 2026
खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026