खंडवा: ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत, 15 दिन तक चलेगा जनजागरूकता कार्यक्रम
खंडवा। युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ सूरजकुंड के शासकीय विद्यालय से हुआ, जहां छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
अभियान के तहत आगामी 15 दिनों तक जिले के स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और विभिन्न विभागों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, व्याख्यानमाला, परिचर्चा और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में बढ़ रहे नशे के रुझान को रोकना और उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। साथ ही नशे के अवैध कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन ने बताया कि केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि समाज में व्यापक जनजागरूकता लाकर परिवारों और युवाओं को नशे से दूर रखना इस अभियान की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 

खंडवा 

