लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 117 गुंडे और 34 निगरानी बदमाश थानों में तलब, SP अगम जैन के निर्देश पर हुई गुंडा परेड

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर विशेष गुंडा परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर आयोजित इस कार्रवाई में जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सूचीबद्ध गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी उपस्थिति दर्ज कराई, आवश्यक जानकारी एकत्रित की तथा उनके डोजियर तैयार किए।

खंडवा पुलिस द्वारा समय-समय पर गुंडा और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली जाती है और उन्हें कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को एक साथ गुंडा एवं निगरानी बदमाश परेड आयोजित करने के निर्देश दिए थे।

इन निर्देशों के पालन में जिला खंडवा पुलिस द्वारा सभी थानों में पूर्व में आयोजित गुंडा परेड के सकारात्मक और सार्थक परिणामों को देखते हुए एक बार फिर यह विशेष अभियान चलाया गया। इस बार की परेड में विशेष रूप से सक्रिय तथा हाल ही में सूचीबद्ध किए गए गुंडा तत्वों को भी थाने बुलाया गया। सभी को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि वे शांतिपूर्ण तरीके से जीवन व्यतीत करें, कानून व्यवस्था भंग करने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल न हों और यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा कुल 117 गुंडा बदमाशों और 34 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई तथा सभी के डोजियर तैयार किए गए। खंडवा पुलिस का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
किशोर कुमार जन्मदिवस एवं खंडवा गौरव दिवस का प्रथम आगाज किया सद्भावना मंच ने
July 13, 2026
खंडवा
डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा शिवधारा सत्संग मंगलवार शाम
July 13, 2026
खंडवा
रेडीमेड वस्त्र विक्रेता संघ खण्डवा की साधारण सभा संपन्न
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026