लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ*

खण्डवा 9 जुलाई 2026, कक्षा 6 में सत्र 2027-28 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना के प्राचार्य श्री सितिन कुमार नगरिया ने बताया कि यह प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में खंडवा जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होकर किसी भी विकासखंड के निवासी हों तथा जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य हो, वे आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, जबकि प्रवेश परीक्षा 28 नवम्बर को सम्पन्न होगी। विद्यार्थी https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ लिंक के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य श्री नगरिया ने बताया कि विद्यालय एक सह-आवासीय संस्था है, जिसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक आवास एवं शिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल, नई दिल्ली के द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से अध्ययन कराया जाता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस ने सीखी जान बचाने की तकनीक! SP अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में CPR ट्रेनिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर कुमार के जन्मदिन पर 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित होंगे*                         
July 9, 2026
खंडवा
*“मेरा युवा भारत” कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: जनजातीय शिल्पकार मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न*
July 9, 2026
खंडवा
स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का “अपार” आईडी और आधार पंजीयन कराएं* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा : महापौर के कार्यकाल में बहुत जल्द मिलेगी फायर स्टेशन की सौगात
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा में नलों से आया मटमैला पानी, शिकायत के बाद महापौर ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: 4 अगस्त को होने वाले गौरव दिवस पर विनोद राठौड़ को मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया जाएगा सम्मानित
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा : गुरु पूर्णिमा पर भंडारे में गैस टंकी मामले को लेकर वकीलों ने दिया ज्ञापन
July 9, 2026