लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की सूची जारी की।

कार्य समिति सदस्यों में खंडवा जिले से मंत्री विजय शाह एवं पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा शामिल।

खंडवा। पार्टी की प्रदेश स्तरीय गतिविधियों को और ज्यादा मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यसमिति, स्थायी आमंत्रित एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची मंगलवार को जारी की है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश कार्य समिति की सूची में श्री खंडेलवाल ने खंडवा जिले से प्रदेश शासन में मंत्री एवं हरसुद के विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह एवं खंडवा के पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों कार्य समिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामना दी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार 106 सदस्यों की कार्यसमिति का गठन किया गया है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया। कार्यसमिति में सभी वर्गों, समाजों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को शामिल करने का प्रयास किया गया।वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों की अलग सूची भी बनाई गई है। कार्यसमिति में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यसमिति का गठन भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के आधार पर किया गया है। 15 जुलाई के आसपास ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर कल आंधी तूफान में फंसे लोग पुलिस ने किया रेस्क्यू
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा :पंधाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध की मौत!विधायक, पुलिस पहुंची.मौके पर.परिवार ने जताया संदेह.
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा के पुलिसकर्मी पर लगे आरोप पर एसपी ने बिठाई जांच..
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा:नर्मदा स्नान बना काल, दिल्ली के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
June 23, 2026
खंडवा
केपीसीएल एफपीओ के कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ
June 23, 2026
खंडवा
40 वर्ष बाद श्री वृद्धकालेश्वर महादेव ने दिए भक्तों को दर्शन
June 23, 2026
खंडवा
*जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: अनाज मंडी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ फूटा गुस्सा; कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने सचिव को सौंपा ज्ञापन
June 23, 2026
खंडवा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पंधाना मंडल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम,
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: एक संकल्प, सैकड़ों मुस्कानें और सुरक्षित भविष्य की कहानी
June 23, 2026