राष्ट्रपति महोदया ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना की, शिक्षा से जुड़ी अनूठी भेंट बनी आकर्षण का केंद्र
देश की माननीय राष्ट्रपति के ओम्कारेश्वर आगमन के अवसर पर खंडवा की लोकप्रिय विधायक ने परंपरागत फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ की बजाय एक प्रेरणादायी और सामाजिक संदेश देने वाला नवाचार प्रस्तुत किया। विधायक ने राष्ट्रपति महोदया को पेन, पेंसिल, कॉपी एवं रबर से तैयार विशेष बुके भेंट कीया इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया कि यह भेंट किसी जरूरतमंद विद्यार्थी तक पहुंचाई जाए, ताकि यह केवल सम्मान का प्रतीक न रहकर किसी बच्चे के भविष्य को संवारने का माध्यम भी बने। इस पर राष्ट्रपति जी ने कहा यह भेंट आप मेरी ओर से किसी जरूरतमंद को जरूर दें
विधायक के इस अभिनव एवं समाजोपयोगी विचार से राष्ट्रपति महोदया विशेष रूप से प्रभावित हुईं। उन्होंने विधायक से आत्मीयता के साथ चर्चा की, उनके इस नवाचार की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस प्रयास को प्रेरणादायी बताया।
उल्लेखनीय है कि विधायक कंचन मुकेश तनवे पहले भी अपने जन्मदिवस पर समर्थकों से फूल-माला, बुके और अन्य उपहारों के स्थान पर पेन, कॉपी, पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री भेंट करने का आग्रह कर चुकी हैं, ताकि वह सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा सके। राष्ट्रपति महोदया के समक्ष भी इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने समाज को शिक्षा, सेवा और संवेदनशीलता का सशक्त संदेश दिया।
विधायक कंचन मुकेश तनवे का यह अभिनव प्रयास समारोह में उपस्थित सभी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा तथा यह संदेश देने में सफल रहा कि सम्मान का सर्वोत्तम स्वरूप वही है, जो किसी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का कारण बने।
Read Next
खंडवा 





खंडवा
खंडवा