ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया आत्मीय स्वागत

ओंकारेश्वर/खंडवा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन पर हेलीपेड पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने राष्ट्रपति महोदया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के आगमन को लेकर ओंकारेश्वर में विशेष तैयारियां की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
राष्ट्रपति के ओंकारेश्वर आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके दौरे को प्रदेश तथा विशेष रूप से निमाड़ अंचल के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपने निर्धारित कार्यक्रमों के तहत ओंकारेश्वर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विकास कार्यों से जुड़े आयोजनों में शामिल होंगी। प्रशासन द्वारा कार्यक्रमों की सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, खंडवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
महामहिम राष्ट्रपति के आगमन ने ओंकारेश्वर नगरी को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
Read Next
खंडवा 






खंडवा