लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रदेश की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर प्रवास पर ———– ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

खण्डवा: 18 जून 2026, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मप्र के प्रवास पर आज गुरुवार को पहले दिन प्रदेश में तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुँची। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात मुख्य गर्भगृह में मुख्य पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ओंकारेश्वर तीर्थ के दर्शन से पूर्व राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन उपरांत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। साथ ही सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी श्री अनुराग सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*(फोटो संलग्न)*

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : सूलगांव की तरह मुआवजे को लेकर किसान संगठन ने कलेक्टर से कर डाली बड़ी मांग
June 18, 2026
खंडवा
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार, किल्लोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
June 18, 2026
खंडवा
खंडवा : सीताफल बगीचे में मिली थी महिला की लाश, अब दोनों हत्यारों को उम्रकैद
June 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, निमाड़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण
June 18, 2026
खंडवा
खंडवा : चिचखेडा में पानी की समस्या को लेकर बवाल
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति महोदया ने खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना की, शिक्षा से जुड़ी अनूठी भेंट बनी आकर्षण का केंद्र
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ओंकारेश्वर आगमन, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत
June 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया आत्मीय स्वागत
June 18, 2026
खंडवा
राष्ट्रपति ने की विधायक कंचन मुकेश तनवे के नवाचार की सराहना, शैक्षणिक सामग्री से बना बुके बना आकर्षण का केंद्र
June 18, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आज शाम पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
June 18, 2026